Breaking News

मुख्यमंत्री बनना मेरा उद्देश्य नहीं था … – भूपेश बघेल

  • छात्रा सीमा गुप्ता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब 

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री बनना मेरा उद्देश्य नहीं था। जनसेवा मेरा उद्देश्य है। इसी कारण मैं सार्वजनिक जीवन में आया। सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मेरा मानना है कि लोगों की सेवा के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिए। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान कक्षा 12 वीं की छात्रा सीमा गुप्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सीमा गुप्ता ने पूछा था कि आप मुख्यमंत्री कैसे बने, शासकीय नौकरी क्यों नहीं की ? मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि उनके परिवार के पास खेती-किसानी पर्याप्त भूमि है। पिताजी शासकीय नौकरी नहीं कराना चाहते थे। हालांकि उन्होंने दोनों बहनों को अच्छे से पढ़ाया। वे दोनों इंजीनियर हैं। मेरी रुचि बचपन से खेती-किसानी में थी। गांव में रहते पहले पंच बना। फिर पार्टी में युवक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना और फिर विधायक, अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री और अब मैं मुख्यमंत्री हूँ।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहर स्लम स्वास्थ्य योजना, गोबर खरीदी जैसी योजनाएं जनता में लोकप्रिय हुई हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!