Breaking News

चिंतन शिविर में बोले भूपेश बघेल : कांग्रेस नेताओं को करनी चाहिए “धार्मिक यात्रा”

द सीजी न्यूज 

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में धार्मिकता को लेकर एक प्रस्ताव रखा गया जिसमें कहा गया कि चुनावों के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता मंदिर, मस्जिद, चर्च या गिरिजाघर जैसे किसी धार्मिक स्थल के दौरे ना किया करें।  सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एकदम उलट  सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को न सिर्फ हिन्दुओं बल्कि हर धर्म के कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए।

उदयपुर में चिंतन शिविर की एक तस्वीर

भूपेश बघेल बोले- सारे नेताओं को जाना चाहिए मंदिर-मस्जिद

सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिरोध करते हुए कहा कि केवल राहुल या प्रियंका गांधी को ही नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चुनाव के समय धार्मिक स्थलों का दौरा करना चाहिए। उनका कहना था कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च सभी में कांग्रेसी नेताओं को जाना चाहिए। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धर्म के नाम पर कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं मिलेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी यही सलाह दी।

इससे पहले चिंतन शिविर में कुछ नेताओं द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि कांग्रेस को आरएसएस और बीजेपी के हिन्दुत्व की राजनीति में नहीं फंसना चाहिए और सभी धर्मों के प्रति समान रुख अपनाना चाहिए। बीजेपी को टक्कर देने के लिए एक मज़बूत धर्मनिरपेक्ष स्टैंड लेना चाहिए।

13 मई से शुरू हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन है। तीन दिवसीय चिंतन शिविर में छह अलग-अलग समूहों में नेता विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा से निकलने वाले निष्कर्ष को ‘नवसंकल्प’ के रूप में कांग्रेस कार्य समिति रविवार को मंजूरी देगी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!