Breaking News

माधुरी की सफलता से स्कूल स्टाफ गदगद : प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ घर जाकर मोहल्ले में बांटी मिठाई : अपनी स्टूडेंट को बुके के साथ नगद राशि देकर किया सम्मानित

  • शाला परिवार की अनुकरणीय पहल : आगे की पढ़ाई के लिए देंगे हरसंभव सहायता
  • तकिया पारा की माधुरी सारथी की सफलता पर पालक संघ ने दी बधाई

द सीजी न्यूज 

शासकीय विद्यालय तकियापारा के प्राचार्य एवं शाला परिवार ने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में दुर्ग जिले से टॉप करने वाली छात्रा माधुरी सारथी का सम्मान किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शनिवार को नतीजे घोषित किये गए थे।  माधुरी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य वंदना पांडे, वरिष्ठ व्याख्याता नौशाद खान, तबस्सुम तनवीर, शिल्पा भट्‌ट, अमित चंदेल सहित शाला परिवार के सदस्यों ने माधुरी के घर जाकर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए नगद राशि देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की। शाला परिवार के सभी सदस्यों ने माधुरी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान शाला परिवार द्वारा माधुरी के मोहल्ले हरनाबांधा में मिठाई भी बांटी गई।

स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडे ने बताया कि माधुरी शुरू से मेधावी रही है। उसके पिता वीरू सारथी रिक्शा चलाते हैं जबकि माता मजदूरी करती हैं। आर्थिक अभावों के बावजूद माधुरी ने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। शाला परिवार ने माधुरी की आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता देने का वादा भी किया। माधुरी की इस सफलता से अन्य छात्र छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

डीईओ, पालक संघ ने भी माधुरी को दी बधाई

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने भी माधुरी को उसकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले शनिवार को बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर मनदीप भाटिया, बिजेंद्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने माधुरी के निवास पहुंचकर पिता वीरू सारथी और माधुरी की दादी को बधाई दी थी। उस वक्त माधुरी अपनी मां के साथ तिल्दा गई थी। वोरा ने मोहल्लेवासियों को मिठाई का वितरण करते हुए सभी को बधाई दी। दुर्ग-भिलाई पालक संघ के अध्यक्ष नासिर खोखर, अनिल जायसवाल, दिलीप बाकलीवाल, विवेक मिश्रा, ज्योति शर्मा, रविशंकर सिंह, इनाम खान, प्रशांत जोशी, सुमीत शर्मा, कमलेश सिंह ने भी माधुरी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शानदार सफलता के लिए माधुरी को बधाई …

अभावों के बीच उपलब्धि हासिल करने वाली माधुरी को आगे की पढ़ाई के लिए सहायता देने की अनुकरणीय पहल के लिए स्कूल की प्रिंसिपल सहित पूरे स्टाफ को बधाई … साधुवाद …   

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!