द सीजी न्यूज
दुर्ग पुलिस की टीम ने कैमरे के जरिये ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। अमानत में खयानत करने वाले इस शातिर अपराधी का तरीका अनोखा है। आरोपी अमन यादव स्टूडियो से कैमरे किराये पर लेने के बाद बेच देता था। थाना दुर्ग के थाना प्रभारी एस. एन. सिंह के नेतृत्व में टीम ने सघन अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी अमन यादव उर्फ सागर को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि स्टूडियो संचालक राकेश यादव निवासी पचरी पारा दुर्ग से आरोपी ने एक नग निकान कम्पनी का कैमरा मॉडल नं. Z5 BODY कीमत 1,16,100 /- रुपये को 95,000/ रुपये में बेचा है। इसी तरह संतोष कुमार साहू से कैमरा D7200 कीमत 72,000/- रुपये को 35,000/- रुपये में बेचा है। रविलाल देवांगन से केनन कम्पनी का कमरा 200DII कीमत 61,999/- रुपये को 40,000/-रुपये में फर्जी बिल और आधार कार्ड दिखाकर रजा सेल रायपुर में विक्रय कर दिया। मेघराम यादव से केनन कम्पनी का कैमरा 90D कीमत 1,25,700/- रुपये को अपने कब्जे में रखा था।
रजा सेल रायपुर के मालिक संगीर रजा द्वारा बिक्री किये गए कैमरे, फर्जी बिल, आधार कार्ड की छायाप्रति व आरोपी के द्वारा केनन कम्पनी का कैमरा 90 D पेश किया गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। आरोपी द्वारा स्टूडियो संचालक को भरोसे में लेकर कैमरा लेने के बाद बेचा जा रहा था। फर्जी दस्तावेज को असली बिल बताकर कैमरे की बिक्री करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पर्याप्त सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एस. एन. सिंह, सहायक उप निरीक्षक आर. एल. वर्मा और सिविल टीम का योगदान सराहनीय रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
