द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज एक दिव्यांग की समस्या 24 घंटे के भीतर सुलझ गई। आवेदक ने मंगलवार को अपनी समस्या बताते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया था। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को यह आवेदन प्रेषित करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिये। विभाग ने तत्काल आवेदन पर कार्रवाई करते हुए दिव्यांग बच्चे को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति दे दी।
जानकारी के अनुसार आवेदक संतोष वर्मा द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र शुभम वर्मा को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। दिव्यांग शुभम वर्मा कक्षा पांचवी का छात्र है और उसकी उम्र 12 वर्ष है। आवेदक का पुत्र दिव्यांगता की मुकबधिर श्रेणी में आता था, लेकिन उसे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। कलेक्टर के समक्ष आवेदन करने पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को पात्रता स्पष्ट करने के निर्देश दिये।
उप संचालक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांग के पात्रता की जांच के बाद उसे सही पाया। विभाग ने पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। दिव्यांग बालक को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत ₹350 की राशि हर माह मिलेगी। इसके अलावा विभाग दिव्यांग को 15 सौ रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति और स्कॉट एलाउन्स के तहत वार्षिक ₹ 2000 की राशि ( विशेष देखरेख वाले दिव्यांगों के लिए) शिक्षा विभाग की ओर से मुहैया कराएगा।
शुक्रिया जनदर्शन … शुक्रिया कलेक्टर साहब …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
