Breaking News

जनसमस्या समाधान शिविर में नागरिकों से मिले विधायक, महापौर : आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने दिये निर्देश

  • पेंशन प्रकरण का मौके पर ही निराकरण : बुजुर्गों के चेहरे खिले

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नगर निगम का जनसमस्या समाधान शिविर आज बम्लेश्वरी गार्डन वार्ड क्रमांक 24 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए राशन कार्ड का वितरण विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में निराश्रित पेंशन, आबादी पट्टा, आवास योजना, साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान करने की जानकारी दी गई।

शिविर में नए राशन कार्ड बनाने और लंबित निराश्रित पेंशन का समाधान किया गया। शिविर में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, एमआईसी मेंबर सत्यवती वर्मा, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद राजकुमार नारायणी, नरेश तेजवानी, मीना सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आज कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांगों से संबंधित 93 और समस्या से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुए। आबादी पट्टा के लिए 36 और पेयजल, साफ-सफाई से संबंधित आवेदन दिये गए। पेंशन से संबंधित 7 आवेदनों का मौके पर ही खाते में राशि जमा होने की जानकारी देकर आवेदनों का निराकरण किया गया। आबादी पट्टा से संबंधित आवेदनों को संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों के पास भेजा गया है। नये राशन कार्ड के लिए 17 आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित किया गया है। कल 24 मई को वार्ड क्रमांक 27, 28 और 29 के नागरिकों की समस्या का समाधान करने यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड क्रमांक 28 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!