द सीजी न्यूज
रविवार को दुर्ग में भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक हुई जिसमें कई दिग्गज नेता मौजूद थे। विधानसभा चुनाव होने तक अगले 16 महीने लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई। राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आव्हान किया गया। इधर, बैठक के बाद सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय गुट और लोकसभा सांसद विजय बघेल गुट के बीच तकरार शुरू हो गई है।
भाजयुमो के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश संगठन प्रभारी अनुराग सिंह देव, सह प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा गोपाल बिस्ट सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक विपिन साहू, कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका निशा चौबे, मणि भास्कर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक डंगस ने कहा कि प्रदेश की दमनकारी भूपेश बघेल सरकार द्वारा ना सिर्फ चुनाव के समय झूठ बोला गया, बल्कि चुनाव के बाद भी लगातार यही किया जा रहा है। सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ छल कर रही है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अगले माह से प्रदेश का दौरा करेंगे। बड़े आंदोलनों का आगाज किया जाएगा।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जिलेवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश भाजयुमो के दिए गए कार्यक्रमों को बखूबी पूरा किया गया है। अब वन बूथ 20 यूथ पर फोकस करते हुए संगठन तैयार करना है। आने वाले समय में युवा मोर्चा की भूमिका बहुत निर्णायक होगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रदेश में स्थापित करेंगे। अब हमें अपने आंदोलनों को तीव्र करते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी टेकेश्वर जैन और आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, जीत यादव, जितेंद्र साहू, रितेश शर्मा, दाऊ आनंद ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष तिजिल सिंह, राहुल दीवान, मनीष साहू,अमित पटेल, चंद्रकांत साहू, नीलेश सिन्हा, योगेश यादव, विपिन चावड़ा, नारायण दत्त तिवारी, दुष्यंत साहू, राहुल भट्ट, हिमांशु सिंह, योगेश साहू, वेद साहू, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, राहुल कुमावत, कन्हैया देवांगन, शीतल साहू, नारद साहू, उज्ज्वल ताम्रकार, कुणाल शर्मा, मोहन साहू, प्रवेश शर्मा, महामंत्री अनिकेत यादव, गोपू पटेल, शुभम साहू व दुर्ग संभाग के दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव के सभी जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर गुटीय घात-प्रतिघात शुरू
बैठक के बाद सोशल मीडिया पर गुटबाजी के साथ एक दूसरे पर वार शुरू हो गया है। सांसद विजय बघेल समर्थकों ने लिखा है कि जिले में पार्टी के कुछ लोग पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के बाद अब सांसद विजय बघेल को पचा नहीं पा रहे हैं। उनका इशारा सरोज पांडेय गुट के नेताओं पर है। एक भाजपा नेता ने यहां तक कहा है कि पार्टी की दुर्गति हो गई है। पूर्व कम्युनिष्ट पार्टी के नेता और पूर्व कांग्रेस नेता को संगठन में महत्वपूर्ण ओहदा दिये जाने पर नाराजगी जताई गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हुई बैठक में कुछ भाजयुमो नेताओं ने भिलाई के भाजपा नेता राकेश पांडेय को बैठक में आमंत्रित किया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में उनका संबोधन भी होना था, लेकिन उन्हें बैठक में ही शामिल नहीं होने दिया गया। राकेश पांडेय भाजपा कार्यालय में हुई भाजयुमो की बैठक में शामिल हुए बिना ही लौट गए। विजय बघेल गुट के नेताओं ने भाजयुमो की संभाग स्तरीय बैठक में भाजपा नेता राकेश पांडेय को मंच पर जगह न देने पर युवा मोर्चा संगठन नेताओं की पीठ थपथपाई है। कुछ लोगों ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाई-बहन के कारण बेमेतरा के भाजपा कार्यकर्ता परेशान हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

