- मुख्यमंत्री से बातचीत में तय हो गया कटेकल्याण से इंग्लैंड का सफर
द सीजी न्यूज
कटेकल्याण की महिला पार्वती मोरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपका बहुत धन्यवाद, आपके वनोपज संग्रहण का उचित मूल्य दिये जाने का लाभ हम सभी को हुआ है। इस बार हम लोग महुआ इंग्लैंड तक भेजने वाले हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या बात है। फिर मुख्यमंत्री ने दोबारा पूछा कि क्या तुम भी इंग्लैंड जाना चाहती हो। युवती के उत्साह से भरे चेहरे को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम्हें भी इंग्लैंड भेजेंगे।
पार्वती ने मुख्यमंत्री को बताया कि विभिन्न समूहों के माध्यम से 40 हजार क्विंटल महआ एकत्रित हुआ है। सरकार की संग्राहकों को राहत देने की नीति से लोगों में काफी खुशी है। इन महुआ संग्राहक महिलाओं की खुशी से भरी बातचीत ने मुख्यमंत्री को बहुत खुश कर दिया। उन्होंने जैसे ही सुना कि महुआ इंग्लैंड जा रहा है तो उन्होंने कह दिया – क्या बात है।
कटेकल्याण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ संग्रहण का कार्य होता है। महुआ के पूरे सीजन में इसे एकत्रित किया जाता है। एक तरह से महुआ यहां की संस्कृति में रचा बसा है। अब महुआ की वैश्विक पहुंच से यहां आय के नये अवसर उत्पन्न होंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

