Breaking News

श्रमिक साख सहकारी समिति के अध्यक्ष बने रियाजुल खान : दो उपाध्यक्षों समेत संचालक मंडल के 7 सदस्य भी चुने गए

द सीजी न्यूज 

गत दिवस चुनाव अधिकारी एके सिंह व आरएस तराने की उपस्थिति में श्रमिक साख सहकारी समिति मर्यादित फरीद नगर कोहका के संचालक मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसके बाद संचालक मंडल द्वारा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधि मंडल का चुनाव कराया गया। समिति के अध्यक्ष रियाजुल खान चुने गए। दो उपाध्यक्ष सरवरी बेगम और राधेश्याम परगनिहा भी चुने गए। संचालक मंडल के सात सदस्यों में कुमारी लक्ष्मी दौलतानी, एचएल ठाकुर, सूर्यनारायण, सैय्यद इकबाल, अमरजीत प्रसाद, दुष्यंत कुमार दुधकौरव, मुकाविर खान शामिल हैं।

समिति के संचालक सैय्यद इकबाल ने बताया कि श्रमिक साख समिति विगत कई वर्षो से श्रमिकों के हित मे कार्य कर रही है। इस साल समिति ने तीन सदस्यों को विभिन्न सहकारी समितियों के लिए प्रतिनिधि बनाया है, जिसमें अलताफ खान को दंतेश्वरी मैय्या शक्कर कारखाना बालोद का प्रतिनिधि बनाया गया है। एच एल ठाकुर को जिला सहकारी केंद्रीय बैकं दुर्ग और मुकाबिर खान को जिला सहकारी संघ मर्यादित दुर्ग का.प्रतिनिधि बनाया गया है। अध्यक्ष रियाजुल खान ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए समिति के हित में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर श्रमिकों के हित मे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!