- 9 से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो पदयात्रा व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी के लिए कांग्रेस की बैठक
- स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा
- विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा
द सीजी न्यूज
आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर पर 9 से 14 अगस्त 2022 तक प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आज दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कई निर्णय लिये गए। बैठक में स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल व ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का महती योगदान रहा है। आज की युवा पीढ़ी को इसकी जानकारी दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा को बूथ स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया। दुर्ग जिला विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर पदयात्रा का रोड मैप तैयार किया गया। पदयात्रा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें राम धुन व देशभक्ति के गाए जाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेसजनों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर में विशेष प्रार्थना भी की जाएगी।
ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए रथ का भी सहयोग लिया जाएगा ब्लॉक में समापन स्थल पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान को लोगों तक प्रसारित किया जाएगा। बैठक में अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, गया पटेल, अल्ताफ अहमद, राजकुमार साहू, कन्या ढीमर, सुशील भारद्वाज, शिवाकांत तिवारी, संदीप वोरा, सुमीत वोरा, राजेश शर्मा, गौरव उमरे, एनएसयूआई से विनीत साहू, संदीप बक्शी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
