Friday , 25 September 2026
  • HOME
  • खास खबर
  • देश-विदेश
  • राजनीतिक
  • बिज़नेस
  • स्पोर्ट्स
  • टेक नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarhTHE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

  • HOME
  • खास खबर
  • देश-विदेश
  • राजनीतिक
  • बिज़नेस
  • स्पोर्ट्स
  • टेक नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
Breaking News
  • प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्वीमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में फूटा गुस्सा : दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी को लेकर इस्तीफे की मांग, कई नेता हिरासत में
  • राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?
  • तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा
  • चक्रवात अर्नब का असर : भारी बारिश से नदियां उफान पर, गंगरेल के सभी 14 गेट खोले गए
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : टीम सलेक्शन ट्रायल 28-29 सितम्बर को
  • पेंशन प्रकरण में लापरवाही : शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
  • साय मंत्रिमंडल की बैठक 30 सितम्बर को
  • भारी बारिश : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए
  • मूसलाधार बारिश से जलभराव : शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रभावित बस्तियों का किया दौरा : नगर निगम की लापरवाही उजागर

हिमाचल में चुनाव से पहले भूपेश ने किया बड़ा ऐलान : सरकार बनने पर दस दिन में शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम : 3 सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी

08/08/2022

  • महिलाओं को हर माह मिलेंगे डेढ़ हजार रुपए
  • भाजपा पर साधा निशाना – वन रैंक वन पेंशन की बात कहने वाली मोदी सरकार अब नो रैंक नो पेंशन की बात करने लगी

द सीजी न्यूज 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने शिमला में आयोजित बैठक के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही लोगों को हर माह 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र शीघ्र जारी होगा। घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के मुद्दों को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भूपेश ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों से पेंशन के नाम पर केंद्र सरकार के पास करोड़ों की धनराशि जमा है। इसे केंद्र सरकार से वापस मांगा जाएगा। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए किस तरह से पेंशन देगी, इसके लिए वह स्वतंत्र है।

बघेल ने कहा कि राज्य की सभी 68 विधानसभा क्षेत्र के लिए स्टार्टअप के लिए 680 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। इस धनराशि से पांच लाख लोगों को स्वरोजगार के लिए तीन साल की अवधि के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा की जाएगी। बागवानों को सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य बीस रुपए प्रति किलो देंगे। इसी तरह से किसानों को फसलों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। भूपेश ने कहा कि जयराम सरकार पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। जिन पांच दानवों की बात कर भाजपा सत्ता में आई, आज उन्हीं का संरक्षण कर रही है। इससे आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टचार से त्रस्त है। वन रेंक वन पेंशन की बात करने वाली सरकार अब नो रैंक नो पेंशन की बात कर रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में 5000 जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वन रैंक वन पेंशन की बात कर रही थी, अब नो रैंक नो पेंशन की बात की जा रही है।

Previous हजारों भक्तों के साथ विधायक, महापौर ने शिवनाथ नदी की आरती उतारी : कांवड़ में जल लेकर निकाली कांवड़ यात्रा : गूंजते रहे बोल बम के जयकारे
Next गौरवपथ पर लापरवाही से मिट्‌टी का ढेर डंप : कार पलटी : विधायक वोरा ने निगम प्रशासन से तत्काल मिट्‌टी हटाने कहा

Related Articles

प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्वीमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

25/09/2026

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में फूटा गुस्सा : दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी को लेकर इस्तीफे की मांग, कई नेता हिरासत में

25/09/2026

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

25/09/2026

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • मुख्य संपादक:- Hanif Nizami
  • संपर्क नंबर:-+91 94791 21442
  • ईमेल आईडी:-hanif7867@gmail.com
  • सम्पर्क :- Deepak Nagar Durg Chhattisgarh

Recent Posts

  • प्रियदर्शनी परिसर में अमानक निर्माण पर विधायक रिकेश सख्त, स्वीमिंग पूल-स्केटिंग ग्राउंड की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में फूटा गुस्सा : दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी को लेकर इस्तीफे की मांग, कई नेता हिरासत में
  • राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?
  • तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा
  • चक्रवात अर्नब का असर : भारी बारिश से नदियां उफान पर, गंगरेल के सभी 14 गेट खोले गए

Categories

  • एक्सक्लूसिव
  • खास खबर
  • टेक नॉलेज
  • देश-विदेश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • स्पोर्ट्स
  • हेल्थ प्लस
Developed and Designed By Crowdnix Technologies
2026 All Rights Reserved
error: Content is protected !!