- स्ट्रीट लाइट बंद रहने पर नाराजगी जताई : प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने कहा
- सड़कों पर गड्ढे भरने का अभियान शुरू करें नगर निगम और पीडब्लूडी के अधिकारी
द सीजी न्यूज
दुर्ग। गौरवपथ पर निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से मिट्टी डंप करने के कारण आज शाम एक कार पलट गई। कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को घटना की जानकारी देते हुए मिट्टी के ढेर को तत्काल हटाने कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मुकेश रावटे भी मौके पर पहुंच गए हैं।
वोरा ने कहा है कि गौरवपथ, जीई रोड सहित अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीती रात ठगड़ा बांध के पास स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण डिवाइडर पर एक कार चढ़ गई। गनीमत रही कि देर रात को हुई घटना के दौरान ट्रैफिक कम होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। वोरा ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों पर गड्ढे पाटने और गौरवपथ पर डंप किये गए मिट्टी के ढेर को हटाने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

