Breaking News

शिवनाथ का जल स्तर बढ़ा : एनीकट से 10 फीट ऊपर बह रहा है पानी

द सीजी न्यूज 

शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट से करीब 10 फीट ऊपर पानी बह रहा है। हालत ये है कि यहां के मुक्तिधाम और इंटेकवेल के बीच बने शिव मंदिर के सामने रोड तक नदी का जल स्तर बढ़ चुका है।

देखिये वीडियो …

जल संसाधन विभाग के अफसरों का कहना है कि जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। कल सुबह 10 बजे से आज सुबह तक लगातार 24 घंटे तक तेज बारिश के कारण जल स्तर बढ़ा है। इसके अलावा राजनांदगांव, बालोद एरिया में भी काफी बारिश हुई है। राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से पानी छोड़ने के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के आसपास बसे गांवों को अलर्ट किया जा रहा है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

 

 

Check Also

राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान

वित्त मंत्री चौधरी ने निर्देशक भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी बधाई रामनामी समाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!