सोरेन ने किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सखुआ का पौधा और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

 

समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे। वहां भूपेश बघेल का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी किया गया।