द सीजी न्यूज
बलौदाबाजार / जिला पंचायत सभागार में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा और गोधन न्याय योजना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्य में लापरवाही और धीमी गति से कार्य करने के कारण कलेक्टर रजत बंसल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। कार्य में सुधार लाने की नसीहत देते हुए कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित रहे 9 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी कृषि दुकानों में बिक्री हो रहे कीटनाशक और खाद दुकानों के स्टॉक पर सतत निगरानी के निर्देश दिए है। नकली दवाई की बिक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
इन्हें जारी की गई नोटिस
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों में विकासखण्ड कसडोल संजय मिंज, किशोर मरकाम,शशिकांत ध्रुव, लिलेश्वर पटेल, सुनील धृतलहरे, निलेश डड़सेना, सिमगा से भागवत सतनामी, बलौदाबाजार अरविंद उरमालिया, हेमन्त चौबे को नोटिस जारी की गई है। ये अधिकारी बिना जानकारी दिए बैठक में अनुपस्थिति रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal