Breaking News

तिरंगा लहराते दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की गौरव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब : वोरा बोले – अनगिनत कुर्बानियों से मिली देश को आजादी

  • कांग्रेस का प्रादुर्भाव ही भारत की स्वतंत्रता के लिए हुआ था, हम देश की सुरक्षा, संप्रभुता और संविधान की रक्षा के लिये संकल्पित – अरुण वोरा
  • आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर देश की एकता, समानता, भाईचारा को बनाए रखने की प्रेरणा देता है : गिरीश देवांगन

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई आजादी की गौरव यात्रा में आज जनसैलाब उमड़ा। पदयात्रा में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा, दुर्ग जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, सभापति राजेश यादव की विशेष रूप से उपस्थित थे।

कसारीडीह स्थित प्राचीन राम मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, साई मंदिर में सुबह 10 बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रगान बैंड की धुन के साथ गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर के कैडेट के सैकड़ों बच्चों के दल ने देशभक्ति बैंड की धुन के साथ मार्च पास्ट कर आजादी की गौरव यात्रा का नेतृत्व किया। दल में शामिल एक बच्चा महात्मा गांधी के रूप में सभी का आकर्षण का केन्द्र बना रहा। गौरव यात्रा साई मंदिर सिविल लाइन से प्रारंभ होकर कसारीडीह चौक, सुभाष नगर की विभिन्न गलियों, भवानी चौक, आदर्श नगर, कन्हैया पुरी चौक, मुक्त नगर होते हुए महाराजा चौक पहुँची।

यहाँ विधायक अरुण वोरा ने सभा में कहा कि  कांग्रेस का प्रादुर्भाव ही भारत की स्वतंत्रता के लिए हुआ था, हम देश की सुरक्षा, संप्रभुता और संविधान की रक्षा के लिये संकल्पित हैं। हम काँग्रेसजन व इस क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक, देश को तोड़ने का काम कर रही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम सभी देश में कांग्रेस पार्टी के रीति नीति व देशभक्ति, एकता, भाईचारा, परस्पर सहयोग व प्रेम का संदेश भारत जोड़ो अभियान के तहत पहुँचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने भी सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर पुलिस जवाबदेही प्राधिकार सदस्य रामकली यादव ,अनिता तिवारी, संदीप वोरा, राय सिंह ढिकोला, ज्ञानू बागड़े, अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, शिवाकांत तिवारी, दीपक साहू, भोला महोबिया, बृजलाल पटेल, पोषन साहू, मनीष भंडारी, बृजमोहन तिवारी, हमीद खोखर, नजहत परवीन, माहेश्वरी ठाकुर, अनूप वर्मा, रत्ना नारमदेव, आनंद कपूर ताम्रकार, विभा भंडारकर, कन्या ढीमर, प्रकाश गीते, कृष्णा देवांगन, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा,खुशबू साहू, ज्ञानदास बंजारे, बिजेंद्र भारद्वाज,पिंकी राजपूत, अंकिता राजपूत, आयुष शर्मा, सुमित वोरा, शिव वैष्णव, कौशल किशोर सिंह, तिलक राजपूत,देव सिन्हा, राजेश शर्मा, अश्विनी जांगड़े, भास्कर कुण्डले,लाला चौहान, निकिता मिलिंद,विवेक मिश्रा,सोनिया सिन्हा, शबाना निशा रानी, वाहिद चौहान, भूमिका देशमुख, विनीश साहू,गौरव उमरे,आनंद श्रीवास्तव,आदित्य नारंग,सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, आरिफ रजा,मीना पाल,बिंदु सिंह,वंदना चौहान,प्रीति साहू,छाया चौधरी,धनवंती निषाद, किरण देशमुख,भूपेंद्र वर्मा, मो उस्मानी, सोमू मुखर्जी,अजय गुप्ता,दीपक जैन,चंद्रमोहन गभने, प्रकाश शिवनकर,विभा भंडारकर, विमल यादव,बृजकिशोर शर्मा,जितेंद्र चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, आसिफ अली, राकेश दुबे,संदीप बख्शी,निखिल खिचरिया, सनी साहू,छोटेलाल यादव,राकेश सिन्हा, सदाबहार,अमोल जैन,सुमित गुप्ता,कमलेश नागरची, सतीश पांडेय,देवेंद्र मारकंडे, बंटी नवरंग,शमीम अहमद,सतीष रजक, पुष्पेंद्र साहू, यूसुफ अली,धर्मेंद्र महानंदा,रेवत देवांगन,कादिर चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  व नागरिकगण उपस्थित थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!