Breaking News

बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर भाजयुमो ने घेरा एसडीएम कार्यालय : भाजपा के सीनियर नेता भी शामिल हुए

द सीजी न्यूज 

भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग शहर के संयुक्त मंडल के तत्वावधान में बेरोजगारी भत्ता और नौकरी न देने के विरोध में भूपेश सरकार के खिलाफ रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। इन मुद्दों को लेकर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर प्रहार किये। शहर के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से रैली निकालकर मैं बेरोजगार हूं … मुझे नौकरी दो  जैसे स्लोगन लिखे टी शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया।

तहसील कार्यालय पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भुपेश सरकार एक ओर शराब कोचियों को संरक्षण दे रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं को गोबर बीनने के लिए कह रही है। होर्डिंग में सरकार प्रचार करती है कि 5 लाख को नौकरी दी गई है, जबकि विधानसभा में 20 हजार नौकरी देने की बात स्वीकार की जा रही है। इस प्रकार सरकार खुलेआम झूठ बोल रही है। कांग्रेस ने चुनाव के घोषणापत्र में बेरोजगारों को हर माह ढाई हजार रुपया बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। यह वादा पूरा नही किया गया है। इसी मुद्दे लेकर भाजयुमो अब सरकार को सड़क से सदन तक घेराबंदी करते हुए जवाब मांग रही है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, शिव चंद्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा, लुकेश बघेल, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, बंटी चौहान, मुकेश सोनकर, राहुल दीवान, राहुल तिजील, दीपक सिन्हा, कन्हैया देवांगन, राजा यादव, ईश्वर देवांगन, अनिकेत यादव, शुभम साहू, गोपा पटेल, प्रेम साहू, विनय साहू, दीपेश निर्मलकर, राजेश साहू, निरंजन दुबे, हिमांशु सिंह शुक्ला, रवि यादव, पवन ढीमर, राहुल सोनकर, प्रेम जैन, राकेश देवांगन, कुंदन साहू, अनिल साहू, महेन्दर यादव, खुमान देवांगन, अभिनव शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, आकाश दुबे, दुलेश्वर सिन्हा, दिव्य रूसिया, हेमंत नेमा, धर्मेंद्र यादव, पुनीत बघमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर : ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी

मानव सेवा ही माधव सेवा के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!