द सीजी न्यूज
दुर्ग। आदर्श कन्या शाला में महिला सशक्तिकरण महाअभियान की महारैली निकाली गई और समागम समारोह मनाया गया। राजा राममोहन राय के 250 वें जन्मदिवस के अवसर पर इस वर्ष “महिला “सशक्तिकरण” अभियान को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा थे। विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के सहायक संचालक डॉ. बी. रघु, रमीज रजा, नजहत परवीन कार्यक्रम में मौजूद थे। रैली में 300 से ज्यादा छात्राओं सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य शामिल हुए।
समागम समारोह दोपहर 2 बजे शाला प्रागण में शुरू किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि मंजू वोरा, श्वेता बाकलीवाल, डॉ. हंसा शुक्ला, नजहत परवीन, सबा अंजूम, कुमारी आकर्षि कश्यप, रत्ना नामदेव, शाला प्राचार्य नीता भट्ट सहित शाला परिवार के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम को मोहम्मद आरिफ ने संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम शिक्षाप्रद व मनोरंजन व उत्साह से भरपूर रहा। महिला शक्ति को प्रोत्साहित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


