द सीजी न्यूज
दुर्ग । शहर के प्रवीण भूतड़ा का आल इंडिया टेंट कैटरिंग एसोसिएशन दिल्ली ने प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित “आकार एग्जिबिशन “ कार्यक्रम में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। प्रवीण भूतड़ा अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष विठ्टल भूतड़ा के सुपुत्र व राजेश टेंट हाउस – द वेडिंग कॉर्पोरेट सत्तीचौरा दुर्ग के संचालक है।
“आकार एक्सीलेंट अवार्ड ” में पूरे देश से टेंट, कैटरिंग, लाइटिंग, डेकोरेशन क्षेत्र के चुनिंदा लोगों का सम्मान किया जाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा, श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति, जन समर्पण सेवा संस्था सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं व विशिष्ट नागरिकों ने प्रवीण भूतड़ा को बधाईयाँ प्रेषित की है ।
नए-नए साज सज्जा की वैरायटी के साथ-साथ व्यापार के प्रति समर्पण भाव के कारण ही उन्हें यह सम्मान मिला है। प्रवीण विभिन्न चैरिटी सेवा संस्थाओं से भी जुड़े हैं। आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केंद्र चेन्नई के ट्रस्टी, श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के ट्रस्टी और छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य भी हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

