Breaking News

नगर निगम मुख्यालय का नहीं खुला ताला : कामकाज पूरी तरह ठप : अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे अधिकारी, कर्मचारी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय में आज हड़ताल रही। कामकाज पूरी तरह ठप रहा। निगम मुख्यालय के गेट के सामने पंडाल लगाकर नगर निगम, दुर्ग के लगभग 300 सौ से ज्यादा कर्मचारी, अधिकारीगण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

इस दौरान स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, उपअभियंता विनोद मांझी, पंकज साहू, करण साहू, विकास दमाहे, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, राजस्व अधिकारी नारायण यादव, निज सहायक आयुक्त मनोहर साहू, संजय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, योगेश सूरे, शुभम गोइर, राजू बक्शी, भुवनदास साहू, चंदन मनहरे, शशिकांत यादव, राजू चंद्राकर, उषा यादव, रेखा कुर्रे, लता यादव, तारा पाटिल, सिद्धार्थ शर्मा, पूर्णिमा तिवारी, प्रकाश अहीर, संतोष मिश्रा, क्षमा शर्मा, चित्ररेखा चंद्राकर, वंदना श्रीवास्तव, प्रकाशधर दीवान, योगेंद्र वर्मा, संतोष भट्ट, उमेश यादव, विनोद उपाध्याय, आफाक कुरैशी, बद्रीनाथ भीमगज, तोरण साहू, राजू यादव, नरेंद्र मनहरे, संजय सोनकर, रवि मिश्रा, उमेश चंद्राकर, रविन्द्र मिश्रा, खिलावन शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, चैत्रराम यादव, नीलसिंह परिहार, नंदू यादव, भीम निषाद सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

हड़ताल के कारण निगम कार्यालय में सन्नााटा पसरा रहा। दो सूत्रीय मांग को लेकर निकायों के कर्मचारी सुबह 10 बजे से निगम के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए थे। कर्मचारियों ने मांगे पूरी करने नारे भी लगाए। आवश्यक दैनिक कार्य जैसे साफ-सफाई व वाटर सप्लाई के कार्य बाधित नहीं होंगे। कार्य की जिम्मेदारी एक दिन पूर्व ही प्लेसमेंट के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को दे दी गई थी।

Check Also

हार्ट अटैक के उपचार में लगने वाला महंगा इंजेक्शन भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट ( एसीआई) में हृदय रोगियों को जीवनरक्षक और आधुनिक दवाओं की निःशुल्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!