- प्रदर्शन की तैयारी के लिए बैठक में बनाई गई रणनीति
द सीजी न्यूज
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया जाएगा। महंगाई के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन में दुर्ग के कांग्रेसी भी दिल्ली रवाना होंगे। सफल बनाने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा राजीव भवन में कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई और दिल्ली के लिए अधिक से अधिक संख्या में दुर्ग जिले से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल होने की तैयारी पर चर्चा की गई।
बैठक में दुर्ग विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि वर्ष 2013-14 का दौर ऐसा था जब नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं और आम लोगों को सपने दिखाए। लगभग हर भाषण में उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर देंगे। आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी कम होने की जगह आसमान छू रही है।
उनकी विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। बीते 14 महीनों से महंगाई दर दोहरे अंकों में है। पेट्रोल-डीजल सीएनजी और रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। मोदी सरकार द्वारा आटा, चावल, दही, पनीर सहित जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और बढ़ गई है। केंद्र सरकार की बेशर्मी देखिए, बच्चों के लिए पेंसिल से लेकर हॉस्पिटल बेड और श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी लगा दी है ।
महंगाई के दौर में गरीब तो क्या मध्यमवर्गीय परिवार को भी अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 2014 से 2022 की कीमतों की तुलना करें तो 2014 में सिलेंडर ₹410 में मिल रहा था, आज 1053 पेट्रोल ₹ 71 प्रति लीटर से ₹100 प्रति लीटर डीजल ₹57 प्रति लीटर से ₹95 प्रति लीटर सरसों तेल ₹90 प्रति किलो से ₹200 प्रति किलो दूध ₹35 प्रति लीटर से ₹60 प्रति लीटर हो चुका है। केंद्र सरकार की महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले समय में देश की जनता इन्हें सत्ता से मुक्त कर देगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नासिर खोखर ने और आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर ने किया। बैठक में विशेष रूप से राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, देवेश मिश्रा, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, भोला महोबिया, हमीद खोखर, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, अजहर जमील, शिवाकांत तिवारी, अनीस रजा, फिरोज खान, पाशी अली, विमल यादव, रफीक खान, कमलेश नागरची, बृजमोहन तिवारी, तिलक सिंह राजपूत, प्रकाश भारद्वाज, सौरभ ताम्रकार, विनोद सेन, राकेश सिन्हा, छोटू यादव, सदाबहार, हेमा साहू, सीता टंडन, खुशी निर्मलकर, नेहा जैन, चिराग शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर, मोहन सिन्हा, शेखर साहू, अफरोज खान, लाला चौहान, रविकांत बांधे, थानेश्वर साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

