द सीजी न्यूज
भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पिछले चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने रणनीति बनाकर मिशन 2023 की शुरुआत मैदानी स्तर पर शुरू कर दी है। आज दुर्ग शहर विधानसभा के नवनियुक्त भाजपा प्रभारी व रायपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बूथ कार्यकर्ताओं पर फोकस करते हुए शहर के चारों मंडलो में बुथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ की क्रमवार बैठक ली और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। 9 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता से करते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने और मण्डल से लेकर बुथ तक समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की।
इस अवसर पर बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पुर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, ललित चंद्राकर, शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकार, चैनसुख भट्टड़, कांतिलाल जैन, दिनेश देवांगन, बोधन यादव, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, सतीश समर्थ, विनायक नातू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, गोवर्धन जायसवाल सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
मण्डल स्तरीय बैठकों के दौरान विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने प्रत्येक वार्डों के बूथों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कामकाज का फीडबैक लिया। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने 2023 में भाजपा सरकार बनाने बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आव्हान किया। चारो मंडलो के शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्षो सहित सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों से 9 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित मंडल अध्यक्षो ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकार, राहुल पंडित, सुनील अग्रवाल, बंटी चौहान, पोषण साहू, राकेश यादव, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षगण शीतल जांगिड़, गीता वर्मा, मौसमी ताम्रकर, अहिल्या यादव, पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, कांशीराम कोसरे, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन, शम्भू पटेल, गुलाब वर्मा, योगेन्द्र साहू, द्वारिका साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, संतोष कोसरे, सुनील साहू, संतोष तिवारी, कैलाश चन्द्राकर, राजेंद्र पाध्ये, सुरेंद्र कौशिक, अमजद अली, गोपी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

