- शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या शाला में शिक्षकों का किया सम्मान
द सीजी न्यूज
शासकीय आदर्श कन्या शाला में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा और विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक वोरा ने अपनी स्कूली शिक्षा का स्मरण करते हुए गुरुजनों द्वारा दी गई शिक्षा को याद किया। वोरा ने उपस्थित छात्राओं को कठिन परिश्रम के साथ भविष्य गढ़ने और शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश दिया।
इस मौके पर सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। वोरा ने स्कूल के प्रार्थना स्थल पर डोम शेड का निर्माण करने 15 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्षद नजहत परवीन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, एल्डरमेन राजेश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. केवी राव, शाला प्राचार्य नीता भट्ट उपस्थित थे। मंच संचालन ममता ध्रुव और आभार प्रदर्शन मोहसिन अली द्वारा किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


