Breaking News

बारिश थमते ही सड़कों का डामरीकरण करें : वोरा ने दिये सख्त निर्देश : कई प्रमुख मार्गों में स्ट्रीट लाइट न जलने पर जताई नाराजगी

  • वोरा आज पीडब्लूडी सेक्रेटरी सिद्दार्थ कोमल परदेसी से भी दुर्ग की सड़कों की हालत पर चर्चा करेंगे

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों से सड़कों का डामरीकरण करने प्लानिंग तैयार करने कहा है। वोरा ने कहा है कि बारिश थमते ही शहर की सड़कों का डामरीकरण शुरू किया जाए। जीई रोड के उन्नयन कार्य और बारिश के दौरान सड़कों पर गड्‌ढे हो गए हैं। ऊबड़खाबड़ सड़क पर आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू करना जरूरी है।

वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से भी इस संबंध में चर्चा की है। वोरा ने पीडब्लूडी और निगम अफसरों से कहा है कि दुर्ग शहर जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ संभागीय मुख्यालय है। अधिकारी यह ध्यान रखें कि संभागीय मुख्यालय की सड़कें दुरुस्त हों और सड़कों पर गड्‌ढे न हों। दुर्ग शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण तत्काल करना अत्यावश्यक है। मानसून समाप्त होते ही पीडब्लूडी के अधिकारी शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण करें। वोरा ने हिदायत देते हुए कहा कि पीडब्लूडी की सभी सड़कें चकाचक होनी चाहिए।

नगर निगम की सड़कों का डामरीकरण करें : सीमेंट रोड का निर्माण भी प्राथमिकता से करें : वोरा 

वोरा ने निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे से कहा है कि नगर निगम की सड़कों की हालत दुरुस्त करने सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिन सड़कों के डामरीकरण के लिए टेंडर हो चुके हैं, उनके कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। सड़क डामरीकरण कार्य में किसी भी तरह की लेटलतीफी नहीं होना चाहिए। वोरा ने कहा कि नगर निगम को विकास कार्यों के लिए राज्य शासन से भरपूर राशि दी गई है। वार्डों में सड़क सीमेंटीकरण सहित अन्य स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए।   

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश

वोरा ने शहर की कई प्रमुख सड़कों पर अंधकार होने की समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये हैं। गौरव पथ पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यहां कई महीने से अंधेरा है। यहां रौशनी की व्यवस्था करने वैकल्पिक इंतजाम किये जाने चाहिए। इसके अलावा मालवीय चौक से जेल तिराहा तक अक्सर सड़कों पर अंधेरा रहता है। यहां की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का काम लगभग पूर्णता की ओर है। मिनीमाता चौक से नेहरू नगर चौक तक स्ट्रीट लाइटों में से आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें चालू हो चुकी हैं। शेष स्ट्रीट लाइटों को रौशन करने का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। वार्डों के भीतरी हिस्से में अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, ताकि अंधकार में लोगों को परेशानी न होने पाए।  

 

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!