Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन : तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम में उमड़ी भीड़

द सीजी न्यूज 
भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत आज तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम से हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। अब तक जितनी भीड़ राहुल गांधी के साथ चलती रही, उससे लगभग दुगुनी। भीड़ देखकर कांग्रेस नेता भी हतप्रभ हैं। वजह ये है कि भीड़ और लोगों का जुड़ाव उम्मीदों से काफी ज्यादा है।
दरअसल, कांग्रेस नेताओं को उम्मीद नहीं थी कि भारत जोड़ो यात्रा को इतना शानदार रिस्पांस मिलेगा। हर दिन स्वस्फूर्त लोगों का काफिला बढ़ रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते में लोग खुद होकर राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। फूलों से, गुलदस्तों से, हाथ हिलाकर स्वागत किया जा रहा है। कोई हाथ मिलाने पहुंच रहा है तो कोई सीधे राहुल को भावुकता के साथ गले लगा रहा है। यात्रा का इंतजार कर रहे रोड के दोनों ओर खड़े लोग वेलकम … वेलकम … कहते हुए तालियां बजाकर यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। जैसे एक संदेश दिया जा रहा है … भारत में नफरत की आग खत्म होगी … भारत एक सूत्र में जुड़ेगा … पूरा भारत सद्भावना के साथ जुड़ेगा …  
राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेस नेता चल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी चल रहे हैं। गजब का जोश है … और जज्बा भी है … दरअसल, लोग इसे सद्भावना यात्रा के रूप में देख रहे हैं … । इस यात्रा को बीते वर्षों में जात-पांत और धर्म की लड़ाई में नफरती सैलाब उमड़ने की कई घटनाओं को रोकने के अभियान के रूप में देखा जा रहा है। तमिलनाडु और केरल में चली अब तक की यात्रा ने यही संदेश दिया है कि आम जनता ने भारत जोड़ो यात्रा के पक्ष में है। रोज बढ़ती भीड़ इसी संदेश को पुख्ता कर रही है।
राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री भी साथ चलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के केरल में प्रवेश करने के साथ ही तमिलनाडु में साथ चल रहे 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ले ली है। सच ये है कि सिर्फ 120 और 100 यात्री नहीं चल रहे। यात्रियों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। इसमें बच्चे भी हैं, स्टूडेंट्स भी और महिलाएं व नौजवान भी हैं।
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरेंगे, पांच महीने करेंगे यात्रा
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेंगे। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं। बीते वर्षों में नफरत फैलाने की राजनीति से देश को बचाने एकता और भारत को एक सूत्र में जोड़ने के मकसद से यह यात्रा शुरू की गई है। अब तक के सफर में भारत जोड़ो यात्रा को शत प्रतिशत कामयाबी मिलती दिख रही है।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!