Breaking News

17 सितंबर को नहीं हो पाएगा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायता उपकरण का वितरण, शीघ्र तय की जाएगी नई तिथि – सरोज पांडेय

द सीजी न्यूज 

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने आज प्रेस को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 17 सितम्बर को सेवा सुशासन के रूप में मनाने दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को उनकी जरूरत की सामग्री का वितरण नहीं हो पाएगा। सरोज ने कहा कि 1 सितंबर और 2 सितंबर को दुर्ग व भिलाई में दो दिवसीय चिकित्सा परीक्षण व पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें वृद्धजनों और दिव्यांगजनों ने पूरे दुर्ग जिले से पंजीयन कराया था। परीक्षण के बाद 17 सितम्बर को उनके आवश्यकतानुसार उपकरण प्रदान किया जाना था।

सरोज ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से 17 सितंबर को सामग्री वितरण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। सामग्री वितरण की तिथि और स्थान की जानकारी सभी हितग्राहियों को शीघ्र ही सूचित की जाएगी। सभी हितग्राहियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी सामग्री वितरण की  तिथि परिवर्तन की सूचना प्रदान की जाएगी। सरोज पाण्डेय ने कहा कि जिन दिव्यांगजनों और वृद्धजनों ने इन शिविरों में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे निश्चिन्त रहें। उन्हें उनकी आवश्यकता का सहायता उपकरण अवश्य प्रदान किया जाएगा।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!