Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ का शुभारंभ किया : प्रदेश में 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा अभियान

  • नई योजनाओं को बनाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होगा ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण दल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से करेंगे सर्वे का कार्य

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान सर्वेक्षण दल को हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के जिलों के लिए रवाना किया और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। सर्वेक्षण का कार्य पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा।  सर्वेक्षण दल राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे करेंगे।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023’ कार्य की शुरूआत हो गई है। यह नई-नई योजनाओं को बनाने और उनका बेहतर क्रियान्वयन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। बीते वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन सामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नई योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी अब नवीन सूची में शामिल हो पाएंगे और उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुरूप नई-नई योजनाओं को लागू कर उनका बेहतर ढंग से संचालन जारी है। इनकी सराहना देश के अन्य राज्यों में भी होने लगी है। केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सड़कों की स्थिति और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेहतर संचालन की सराहना की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन स्वरूप 100 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की गई है।
कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जनहित में की गई घोषणा के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ में दो महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरूआत हो गई है। यह लोगों के उत्थान और राज्य के विकास की दिशा में अहम साबित होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास आर.प्रसन्ना, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्तिकेय गोयल, संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण 2023 के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!