Breaking News

जिपं अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन : कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर कांग्रेस भाजपा के नेताओं द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजेंद्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राजेंद्र ने कहा कि शालिनी यादव बेहद सरल स्वभाव की कांग्रेस नेत्री थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए शालिनी यादव हमेशा जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास के प्रति सजग रही। उनके निधन से दुर्ग जिले में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के  निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके जाने से जिले ने ही नहीं, बल्कि प्रदेश ने भी एक लोकप्रिय और ऊर्जावान महिला नेत्री को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने के संबल प्रदान करे।

इससे पहले शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक अरुण वोरा, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस व भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त कर चुके हैं। शालिनी रिवेंद्र यादव का अंतिंम संस्कार कल 6 अप्रैल को किया जाएगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!