Breaking News

कल 7 अप्रैल को दुर्ग में भेंट-मुलाकात करेंगे सीएम : कलेक्टर ने आयुक्त व सीईओ के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 अप्रैल को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत दुर्ग आएंगे। शुक्रवार को सीएम के आगमन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, सीईओ अश्वनी देवांगन सहित  अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पुरानी गंजमंडी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर सहित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाओं का मुआयना करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रभारी राजस्व विभाग व पार्षद ऋषभ जैन, पार्षद मीना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, एसडी शर्मा, जावेद अली, थानसिंह यादव, प्राचार्या शेफाली सोनी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सत्ती चौरा मंदिर में पूजा अर्जना करने जाएंगे। इसके बाद पुरानी गंज मंडी में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!