Breaking News

शालेय शिक्षक संघ ने जिला स्तरीय काउंसलिंग में भर्राशाही की आशंका जताई : संभाग स्तर पर काउंसलिंग की मांग की

द सीजी न्यूज

दुर्ग संभाग में शिक्षक पद के लिए पदोन्नत्ति प्रक्रिया चल रही है। इस सिलसिले में कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग द्वारा जिला स्तर पर काउसंलिंग करने के आदेश व निर्देश जारी किये गए हैं। इन निर्देशों के परिपेक्ष्य में आज छ्ग शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक जी.के. मरकाम से मुलाकात की और संभाग स्तरीय पद शिक्षक की काउंसलिंग जिला स्तर पर करने का कड़ा विरोध किया।

पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा है कि काउंसलिंग पूर्ण पारदर्शिता के साथ संभाग में ही कराई जाए, जिससे काउंसलिंग में सम्मलित समस्त सहायक शिक्षकों को पूरे सम्भाग के समस्त रिक्त पद का विकल्प चुनने का अवसर प्राप्त होगा। बहुत सारे विषयो में जिला स्तर पर बहुत कम पद है, जबकि पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की संख्या अधिक है। जिला काउंसलिंग में केवल जिला के पद दिखाए जाएंगे। ऐसे में बहुत से अधिसंख्य पात्र सहायक शिक्षकों के पास विकल्प का अभाव रहेगा। संभाग में आने पर आसपास के जिलों में भी केवल जिला स्तरीय काउंसलिंग से बचे पद ही विकल्प चुनने को मिलेंगे। ऐसी स्थिति में सैकड़ों लोगों को पदोन्नति छोड़ने के लिए बाध्य होना पडेगा। यह उनके साथ अन्याय है। काउंसलिंग संभाग में ही अनिवार्यतः सम्पन्न किया जाए और पूर्ण पारदर्शिता से किया जाए। संभाग में काउंसलिंग होने से समस्त रिक्त पदों के भरे जाने की संभावना रहेगी, क्योंकि प्रत्येक सहायक शिक्षक को ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिलेगा। संयुक्त संचालक ने इन सुझावों पर विचार कर निर्णय लेने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान प्रक्रिया 30अप्रैल तक संपन्न कर प्रधान पाठक व शिक्षकों के शेष पदों के साथ ही व्यायाम शिक्षक व शिक्षक ग्रंथपाल आदि पदों पर भी एक अप्रैल की अपडेट वरीयता सूची तैयार कर 15 जून तक पुनः पदोन्नति की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में युवराज साहू, मोरध्वज गंगबेर, हलेंद्र कुमार, खोजन दास डिंडोर, हेमंत कुमार हिरवानी, तेमेश्वरी साहू, भारत भूषण साहू, भूपेंद्र कुमार देवांगन, देवेन्द्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!