Breaking News

भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता और स्कूली बच्चे परेशान : राशन दुकानों और स्कूलों के खुलने के समय में तत्काल करें बदलाव : वोरा

द सीजी न्यूज
वार्ड दौरे के दौरान विधायक वोरा ने राशन दुकान में उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। 
विधायक अरुण वोरा ने आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से चर्चा करते हुए राशन दुकानों और स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन करने कहा। वोरा ने कहा कि वार्ड के दौरे के दौरान आम जनता द्वारा शिकायत की गई है कि बच्चों के स्कूलों और राशन दुकान के समय में बदलाव होना चाहिए। लगातार बढ़ते तापमान में स्कूल आने जाने में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। बस व अन्य साधनो से स्कूल पहुंचने और स्कूल में गर्मी से बच्चे बेहाल हो रहे हैं। इससे बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
वोरा ने भीषण गर्मी के कारण स्कूल और राशन दुकानों के खुलने का समय बदलने कलेक्टर से चर्चा की।
इसी तरह राशन दुकानों में महिलाओं और बुजुर्गो को राशन तौलने वाली मशीनों का सर्वर डाउन होने से राशन लेने काफी समय तक इतंजार करना पड़ता है। राशन दुकानों में पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण गर्मी में लोगों को चक्कर आने और घबराहट जैसी शिकायतें हो रही हैं।
वार्डों में इस तरह की शिकायत मिलने पर वोरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर जनदर्शन में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने कलेक्टर से चर्चा की। वोरा ने स्कूलों व राशन दुकानों के समय में तत्काल परिवर्तन को जरूरी बताते हुए इस संबंध में उचित निर्णय लेने कहा। कलेक्टर ने संबंधित  अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया है। चर्चा के दौरान नगर निगम के एमआईसी मेंबर शंकर ठाकुर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, राकेश साहू, प्रकाश गीते आदि उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!