Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से वोरा ने की सौजन्य भेंट : आगामी लोकसभा चुनाव और प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने विस्तार से की चर्चा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वोरा ने खरगे से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में पराजय के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वोरा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सुझाव भी दिये।

वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उचित मार्गदर्शन और प्रदेश कांग्रेस संगठन की ताकत से कांग्रेस की विजय होगी। बाद में वोरा ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से भी सौजन्य भेंट की। प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने वोरा से बातचीत के दौरान लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष पद संभाल चुके दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को याद किया।

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!