Breaking News

रेड क्रॉस सोसायटी के अंतर्गत जिला प्रबंध समिति का होगा गठन – एमके राउत

  • इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन
  • रेड क्रॉस सोसायटी के अंतर्गत युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सीईओ एमके राउत की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैठक में जिले में संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के गतिविधियों की जानकारी दी। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा राज्य के माध्यम से प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। रेड क्रॉस सोसायटी के संबंध में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सीएमएचओ मनोज दानी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमके राऊत ने रेड क्रॉस सोसायटी का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी अंतर्गत प्रबंध समिति गठित करने और एक राज्य स्तरीय अधिकारी को समिति में नियुक्त करने कहा। रेड क्रॉस सोसायटी के अंतर्गत शहरी और ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के साथ ही उन्हें फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) की जानकारी व रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराने कहा।

कलेक्टर ने संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे ब्लड बैंक, वृद्ध आश्रम का संचालन, फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर, संचालकों का प्रशिक्षण, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी, पोस्टमार्टम केंद्र, शव वाहन का संचालन, आकस्मिक दुर्घटना में आहट परिवार जनों को चिकित्सीय उपकार हेतु आर्थिक सहायता, रक्तदान शिविर, वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जल वितरण, जूनियर रेड क्रॉस द्वारा फल एवं जल वितरण, आयकर अधिनियम की धारा 12 यू के तहत पंजीकृत प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल स्टोर व अन्य उपलब्धियां के बारे में बताया।
राउत द्वारा लैब का किया गया निरीक्षण

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ द्वारा जिला अस्पताल के रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से संचालित लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब संबंधी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सोसायटी द्वारा संचालित एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीम हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!