Breaking News

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा की: शत-प्रतिशत वसूली का टार्गेट दिया : बड़े बकाएदारों से सख्ती से वसूली के निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये। राजस्व विभाग की टीम को बड़े बकायेदारों से कड़ाई से टैक्स वसूली करने कहा। बैठक में आयुक्त ने वार्डवार वसूली व डिमांड की जानकारी लेकर वसूली करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व अधिकारी से कहा कि प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या व सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें। वसूली में तेजी लाने टीम गठित करने कहा। उन्होंने वित्तीय वर्ष पर शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने समीक्षा में समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डो की वार्डवार वसूली की जानकारी ली। शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये।

प्रत्येक वार्ड प्रभारी से घर-घर जाकर वसूली करने और अवकाश के दिनों में आधा दिन घर-घर वसूली करने के साथ साथ निगम के राजस्व कार्यालय में भी वसूली करने कहा। उन्होंने कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स देने में आनाकानी करे है तो खूद टैक्स वसूली में साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिन डिमांड व वसूली की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करने के निर्देश भी दिये। ताकि करों में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करने कहा गया।

आयुक्त ने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक व वार्ड प्रभारी जलकर सहित अन्य कर जमा न करने वाले करदाताओं के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही करें। जिन बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया है, उनकी कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बकायेदार दुकानदारों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाए। आयुक्त ने राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता से कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से टैक्स व दुकान किराया वसूलना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली करने वाले संबंधित वार्ड प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही करें। बैठक में थानसिंह  यादव, संजय मिश्रा, योगेश सूरे, उमेश यादव, कमल स्वर्णकार, राम खिलावन शर्मा, राजू चन्द्राकर, विनीत वर्मा, नील सिंह परिहार, पवन नायक, लव कुश आदि मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!