Breaking News

आमदी वार्ड में 48 लाख की लागत से दो सड़कों का होगा डामरीकरण : विधायक गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आमदी मंदिर वार्ड 24 में बरसों पहले बनी जर्जर सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद नरेश तेजवानी ने वार्ड नागरिकों की उपस्थिति में आज दो स्थानों पर 48 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया।

आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के मांग के अनुरूप आज दो अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया। जनसम्पर्क के दौरान वार्ड के नागरिकों ने सड़क दुरुस्त करने की मांग की थी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि आपकी मांग के अनुरूप कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। सड़क डामरीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर उपस्थित इंजीनियर और निर्माण एजेंसी को सड़क पर पानी न रुकने देने के लिए पर्याप्त ढलान देने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।

उपस्थितजनों ने विधायक गजेंद्र यादव को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। वार्ड के नागरिकों ने इतने कम समय में ही वार्ड में कई विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने पर आभार जताया। विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक निधि से राशि दी है। इस दौरान श्रीचंद लेखानी, दशमत तेजवानी, पारुमल शोभानी, कैलाश रूंगटा, हेमंत खत्री, दर्शन किंगरानी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!