Breaking News

सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर की आत्महत्या

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। सम्बलपुर पोस्ट सिंघोला जिला राजनादगांव के निवासी धान कोचिया रामखिलावन साहू पिता श्याम लाल साहू ने गत दिवस आत्महत्या कर ली। रामखिलावन ने आर के ज्वेलर्स और उमेश पालीवाल से धान उपार्जन और व्यापार के लिए ब्याज में पैसा लिया था। रकम वापस लेने के लिये सूदखोरों ने काफी परेशान किया। परेशान होकर रामखिलावन ने आत्महत्या कर ली।

रामखिलावन के भाई सोम साहू ने बताया कि इन व्यापारियों से कई सालों से लेनदेन चल रहा है। व्यापारियों को बताया गया था कि धान बेचकर 5 प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन को लौटा देंगे। रामखिलावन द्वारा रकम न लौटाने पर परिवारजन रकम लौटाएंगे। लेकिन सूदखोर व्यापारियों ने रामखिलावन पर बहुत ज्यादा दबाव बनाया। व्यापारियों के एक आदमी ने रामखिलावन की जमीन की ऋण पुस्तिका भी छीन ली और 50,000 रुपए भी निकाल लिए थे। ग्राम सरपंच उमाकांत चंद्राकर ने कहा कि इन सूदखोरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि अगली बार कोई किसान कर्ज तले दब कर सुसाइड न करे।
युकां के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने मृतक के निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एएसपी राहुल देव शर्मा और टीआई गोस्वामी  से फोन पर चर्चा की और निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दबाव में आकर पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही नहीं करेगी तो परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान हुमन लाल साहू माता नेम बती साहू आमीन बाई ग्राम प्रमुख भैयाराम साहू पंच ढाकेश्वर साहू तरुण साहू तारण साहू भूपेंद्र कुमार राजेश साहू साकेत साहू उमाकांत साहू अजय साहू पूर्व पार्षद शरद पटेल किसान नेता डोमार साहू आजाद सिंह मोहित कोचरे सहित बड़ी संख्या में परिजन ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!