Breaking News

धान की अवैध बिक्री रोकने राजनांदगांव में 1 करोड़ 19 लाख का अवैध धान जप्त

  • अब तक कुल 35 प्रकरणों में 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रुपए मूल्य का 3859 क्विंटल (9648 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन जप्त

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों व बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए मूल्य के 207 क्विंटल (518 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। खरीफ  विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 35 प्रकरणों में 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रुपए मूल्य का 3859 क्विंटल (9648 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन जप्त किया गया है।
राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 93 हजार रुपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) अवैध धान और डोंगरगढ़ अनुविभाग में 4 प्रकरण में 5 लाख 48 हजार 700 रुपए मूल्य के 177 क्विंटल (443 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 20 प्रकरणों में 74 लाख 36 हजार 900 रुपए मूल्य के 2399 क्विंटल (5998 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 11 प्रकरण में 36 लाख 39 हजार 400 रुपए मूल्य के 1174 क्विंटल (2935 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन और डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 4 प्रकरणों में 8 लाख 86 हजार 600 रुपए मूल्य के 286 क्विंटल (715 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है।
जिले के 1500 छोटे बड़े मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार व खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने और सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। मंडी, नगर सेना, वन विभाग और राजस्व अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!