Breaking News

पत्नी को जबरन मायके से लाकर मारपीट की, पुलिस ने पकड़ा तो चकमा देकर थाने से हुआ फरार

द सीजी न्यूज

भिलाई। पत्नी को जबरन मायके से उठाकर रायपुर ले जाने वाला हेमंत अग्रवाल आज पुरानी भिलाई थाना से पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पत्नी तान्या देवांगन को पुलिस ने मायके पक्ष को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को आरोपी हेमंत अग्रवाल अपनी पत्नी तान्या देवांगन को बिजली आफिस कुरुद के पास से क्रूरतापूर्वक मारपीट करने के बाद रायपुर ले गया था। तान्या देवांगन की मां सरिता देवांगन की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने आरोपी हेमंत अग्रवाल और अन्य साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
जामुल पुलिस ने आज रायपुर से आरोपी हेमंत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेमंत अग्रवाल और उसकी पत्नी तान्या देवांगन को भिलाई लेकर पुलिस ने हेमंत को भिलाई तीन थाने में रखा। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी हेमंत अग्रवाल पुलिस अभिरक्षा से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!