Breaking News

सुपेला में मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार, दो स्पॉ सेंटरों में छापेमारी  

द सीजी न्यूज

भिलाई। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को देर रात दो स्पा सेंटरों में दबिश देकर एक महिला संचालिका और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार की सूचना मिली थी। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि स्मृति नगर इलाके के लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने टीम बनाकर दोनों जगहों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। मौजूद लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान संचालिका व उसके साथियों के खिलाफ  आपत्तिजनक स्थिति और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष) और उनके पति दिग्विजय सागरवंशी निवासी सिकोलाभाठा जयंती नगर, दुर्ग को हिरासत में लिया।
इसके अलावा अंकुश ईखार (29 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, थाना जामुल को भी संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मसाज के नाम पर लड़कियों को बुलाने और अवैध रूप से देह व्यापार कराने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम के निर्देशन में टीम ने दबिश दी।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!