द सीजी न्यूज
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीजी पीएससी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धनोरा ग्राम के निवासी देवेश साहू पिता होलधर साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
विधायक चंद्राकर ने देवेश साहू को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ललित ने कहा कि उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। देवेश साहू की उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
विधायक चंद्राकर ने कहा साय सरकार पीएससी भर्ती के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता प्रक्रिया अपनाकर युवाओं के हौसले को पंख देने का काम कर रही है। मेहनत करने वाले अभ्यर्थी अपनी काबिलियत के बल पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी कर घोटाले का गढ़ बना दिया था। आज भ्रष्टाचार करने वाले जेल में है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, जनपद सदस्य जितेन्द्र टंडन, फत्ते लाल वर्मा, प्रवीण यदु, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे सहित परिवार जन उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
