Breaking News

वैशाली नगर विधानसभा में स्वर्ग रथ सेवा भी शुरू: क्षेत्रवासियों को पहले से मिल रही है फ्री ब्लड टेस्ट, श्रीराम रसोई, वेंटिलेटर एम्बुलेंस, हेलमेट-कंबल बैंक जैसी जनहितैषी सुविधाएं

  • विधायक रिकेश सेन ने “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी, एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। ​वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा की कड़ियों में एक और मोती जोड़ दिया है। अब क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार हेतु वाहन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

​समाजसेवी अग्रवाल परिवार द्वारा वैशाली नगर भिलाई के सेवार्थ विधायक रिकेश सेन की अपील पर स्वर्ग रथ वाहन भेंट किया गया। जिसका लाभ भिलाईवासी वैशाली नगर ​विधायक कार्यालय में सूचना देकर ले सकेंगे।

​विधायक रिकेश सेन ने जन-सेवा के लिए ‘स्वर्ग रथ’ सुविधा आज भिलाइयंस को समर्पित करते हुए कहा कि अग्रवाल परिवार के सहयोग से अब भिलाई के प्रमुख मुक्तिधामों के लिए यह वाहन उपलब्ध रहेगा।

वैशाली नगर विधानसभा में आयोजनों के लिए फिल्टर्ड वाटर, फ्री ब्लड टेस्ट, श्रीराम रसोई, वेंटिलेटर एम्बुलेंस, हेलमेट और कंबल बैंक सुविधा प्रारंभ करने के बाद विधायक रिकेश सेन ने आज “स्वर्ग रथ” सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर भिलाई के लोगों को यह सेवा वो समर्पित कर रहे हैं।

सेन ने बताया कि 10 अगस्त को अपने जन्मदिन पर उन्होंने बुके-केक लाने से मना करते हुए अपील की थी कि सक्षम लोग अगर मुझे उपहार देना ही चाहते हैं तो चिकित्सा से संबंधित उपकरण, खेल सामाग्री आदि दें ताकि इन्हें जरूरतमंदों तक वो पहुंचा सकें। नतीजतन विधायक को तोहफे में दो वेंटिलेटर एम्बुलेंस सहित बड़ी मात्रा में खेल सामग्री मिली। इसी अपील पर समाजसेवी अग्रवाल परिवार ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सेवार्थ एक स्वर्ग रथ दिया है। जिसे आज जनसेवार्थ भिलाइयंस को वो समर्पित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र और भिलाईवासियों की आवश्यकता पर स्वर्ग रथ विधायक कार्यालय को सूचना देकर लिया जा सकेगा। यह वाहन केवल भिलाई के राम नगर, रिसाली, दुर्ग मुक्तिधाम, छावनी मुक्तिधाम के लिए उपलब्धता के आधार पर जरूरतमंद तक पहुंचेगा। उन्होंने जनसेवार्थ कार्य के लिए अग्रवाल परिवार को धन्यवाद दिया और हरी झंडी दिखा कर जनसेवार्थ स्वर्ग रथ सेवा को समर्पित किया।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!