
THE CG NEWS
रायपुर। धमतरी के परिक्षेत्र केरेगांव में वन विभाग और अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन द्वारा जैव विविधता संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घने जंगलों में रहने वाले वनवासियों से वनों का संरक्षण करने और छोटे-छोटे जीवों को बचाने और उनकी रक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई।

इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक अनुभा द्विवेदी ने लोकनृत्य, चित्रकला व वृक्षारोपण के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़ा। उन्होंने बताया कि बांसों से अच्छे-अच्छे उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वन ग्रामों की महिलाओं को आगे आकर काम करने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धमतरी के वन मंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव ने वनवासियों को बताया कि जैव विविधता और उसके महत्व, बीएमसी के सशक्तिकरण और ग्रामवसियों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए सतत जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु IFS एम. यादव, संयुक्त वनमण्डलाधिकारी मनोज विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष नगरी महेश गोटा, जनपद सदस्य कुकरेल चंद्रकला साहू, सरपंच केरेगांव अकबर मंडावी, सरपंच डोकाल देवचंद उइके, ACF प्रभारी रेंजर डिकेन्द्र नेताम, परिक्षेत्र अधिकारी ओमकार सिन्हा, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, फ़ायर वाचर व वन सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहेl
अभियान को प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए कला चित्रों, पोस्टर व पेंटिंग के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया। लोकनृत्य प्रस्तुतियों के ज़रिये सरल भाषा में जागरूकता का संदेश दिया गया। इन नवाचारों के चलते ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के सह संस्थापक सिद्धार्थ द्विवेदी व संस्था के अन्य स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए प्रेरित किया। विषय विशेषज्ञ शेफाली यादव ने जैव विविधता की विस्तृत जानकारी दी और जंगल में सतर्कता बरतने व किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना विभाग को फौरन देने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पौधारोपण कर वन-संरक्षण का संकल्प लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal