Breaking News

जैव विविधता संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला में वनवासयों से किया आव्हान : जंगल के वन्य जीवों के साथ पेड़-पौधों को अग्नि दुर्घटना से बचाएं …

  • गट्टासिल्ली में उप मंडलीय स्तर पर वन विभाग और NGO EARTH RETREAT FOUNDATION का आयोजन 

चैनल 9 . लाइफ 

शनिवार को वन परिक्षेत्र बीरगुड़ी के ग्राम गट्टासिल्ली कैंपस में जैव विविधता संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत धमतरी के वन सभापति अजय, परिक्षेत्र अधिकारी सुरेन्द्र कुमा, गट्टासिल्ली के सरपंच और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, फ़ायर वाचर व सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

घने जंगलों में रहने वाले वनवासियों को जंगलों का जीवन, आँखों से न दिखने वाले छोटे-छोटे जीवों को बचाने और उनकी रक्षा के लिए आगे आने का आव्हान किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक अनुभा द्विवेदी ने इस अवसर पर विभिन्न तरीक़ों से ग्रामीणों को जोड़ते हुए कहा कि आसपास पाए जाने वाले पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों से अच्छे-अच्छे उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वन ग्रामों की महिलाओं को भी आगे आकर काम करने का समय आ गया है।

अनुभा ने कहा कि जैव विविधता व उसके महत्व, बीएमसी का सशक्तिकरण, ग्रामवसियों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए सतत जागरूकता विकसित करने के लिये विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने गट्टासिल्ली के वनों को बचाने के लिए किए गए प्रयासों को वापस पुनर्जीवित करने कहा।

इस दौरान शाला के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे वन एवं जैव विविधता पर विभिन्न चित्र बनाए गए। कक्षा छठवीं की छात्रा सोनाली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इन नवाचारों के चलते ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के सह संस्थापक सिद्धार्थ द्विवेदी एवं संस्था के अन्य स्वयंसेवकों ने बताया कि संस्था द्वारा किसी भी रूप में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

विषय विशेषज्ञ शेफाली यादव ने जैव विविधता की विस्तृत जानकारी दी और जंगल में सतर्कता बरतने व किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना विभाग को तुरंत देने की अपील की। एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पौधारोपण कर वन-संरक्षण का संकल्प लिया। बीरगुड़ी के परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Check Also

महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिबंध के बावजूद मांस विक्रय किया – पुलिस और निगम प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की

द सीजी न्यूज राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *