Breaking News

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

  • स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल

THE CG NEWS

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा इस वर्ष रिमझिम सावन मेला का भव्य आयोजन 21 व 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक विवेकानंद भवन सभागार में किया जाएगा। आज महापौर अलका बाघमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सास्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन, महिला एवं बाल विकास शशि साहू, एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, पार्षद रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहे।

रिमझिम मेला में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इच्छुक नागरिक स्टॉल लगाने के लिए चित्रलेखा चन्द्राकर (मोबाइल नंबर 8085289463) पर संपर्क कर सकते हैं। रिमझिम सावन मेला में 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें 20 स्टॉल नागरिकों के लिए होंगे, जिनका स्टॉल शुल्क 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। 10 स्टॉल स्व सहायता समूहों के लिए आरक्षित रहेंगे, जिनका शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है। स्टॉल शुल्क जमा कर पंजीयन कराया जा सकता है।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!