Breaking News

देवघर यात्रा पर रवाना हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन

  • उत्तरवाहिनी गंगा तट से जल लेकर 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी करेंगे

THE CG NEWS

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन दुर्ग-भिलाई के कांवड़ियों के साथ कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। वे सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट से जल लेकर 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी कर बाबा धाम पहुंचेंगे। बेलचंदन के साथ उनकी धर्मपत्नी मोक्ष बेलचंदन और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्र के पूर्व पार्षद रंग बाहदुर सिंह, अजित चौधरी, मोंटो चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु भी कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए हैं।

देवघर झारखंड राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल है। यहाँ भगवान शिव का बारहवां ‘बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग’ स्थित है। यह यात्रा मुख्य रूप से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए की जाती है। सावन के महीने में सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!