Breaking News

देश की जनता की जेब में दर्जनों छेद कर चुकी भाजपा सरकार

  • भाजपा की लचर आर्थिक  नीतियों ने आम आदमी की मिठास छीनी : वोरा

THE CG NEWS

दुर्ग। त्योहारों के समय में लगातार बढ़ती महँगाई पर दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वोरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बार बार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब में दर्जनों छेद कर चुकी है। शक्कर के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ने के कारण आम जनता परेशान है। वोरा ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से फ्लॉप आर्थिक नीति का नमूना पेश किया है।

वोरा ने कहा कि जनता की जेब पर हर दिन महंगाई का नया-नया हमला हो रहा है। गन्ने का उत्पादन होने के बाद अब इथेनॉल बनाने में खप रहा है। इसके कारण भारत की चीनी उपलब्धता और निर्यात क्षमता पर असर पड़ रहा है। यही स्थिति बनी रही तो भारत अगले तीन वर्षों तक चीनी निर्यात करने की स्थिति में नहीं होगा। भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक था, लेकिन भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण अब 10 लाख टन चीनी का आयात किया जा रहा है। सवाल यह है कि दुनिया के प्रमुख चीनी निर्यातक देशों में शामिल भारत को आज चीनी आयात करने की नौबत क्यों आ गई?

वोरा ने कहा कि 25 लाख टन चीनी के उत्पादन के बराबर गन्ना इथेनॉल में चला गया और इसका असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर दिखाई दे रहा है।  इसका असर केवल चीनी तक सीमित नहीं है, बल्कि दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सबसे दुर्भाग्यजनक बात यह है कि गन्ने की बढ़ती डिमांड का फ़ायदा भी किसान भाइयों को नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों में कोई सामंजस्य नहीं है। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिस पर केंद्र की लचर आर्थिक नीतियों का दुष्प्रभाव न पड़ा हो। त्योहारों के मौसम में चीनी, प्याज और सब्जियों सहित हर जरूरत के सामान का महंगा होने से त्रस्त जनता अब भाजपा सरकार के जाने का इंतजार कर रही है। वोरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्थिति में सुधार न होने पर कांग्रेस पार्टी जनभावना के अनुरूप बड़ा आंदोलन करेगी।

Check Also

18% अधिभार के बाद पेनल चार्ज क्यों ? 104 करोड़ की कथित अतिरिक्त वसूली का हिसाब दे निगम : भोजराज सिन्हा

भिलाई की जनता के साथ अन्याय क्यों ? THE CG NEWS  भिलाई। नगर पालिक निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!