Breaking News

लोकतंत्र बचाने यह आंदोलन ‘दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’ : 12 को कांग्रेस समेत विपक्ष का विशाल विरोध प्रदर्शन

  • सोमवार को दिल्ली में फिर मचेगा बवाल

THE CG NEWS

दुर्ग। कांग्रेस और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन द्वारा 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों के हनन और सीईसी (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन और मार्च आयोजित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेता करेंगे।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक 12 अक्टूबर को फिर से सड़कों पर उतरेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा कार्यकर्ताओं को महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा करने की अनुमति देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस न केवल खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है, बल्कि आरएसएस-भाजपा के असली गुंडों को महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा करने की खुली छूट और प्रोत्साहन भी दे रही है।

अमित शाह जितने चाहो उतने पुलिसवाले ले आओ। जितने चाहो बीजेपी-आरएसएस के गुंडे बुला लो, हम डरेंगे नहीं, हम पीछे नहीं हटेंगे, यह लड़ाई अब नहीं रुकेगी।’

गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता सोमवार को चीफ जस्टिस से मिलेंगे और कथित हिंसा और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए बर्ताव पर जवाबदेही मांगेंगे. उन्होंने कहा, ‘सोमवार को हम चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलेंगे और मांग करेंगे कि कानून के रखवाले आंखों पर पट्टी बांधकर नहीं बैठ सकते। दिल्ली की सड़कों पर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

सोमवार को होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के तहत केसी वेणुगोपाल ने यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली जुटने का निर्देश दिया है।

दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है यह आंदोलन 

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ 12 अक्टूबर को नयी दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। उन्होंने लोकतंत्र व मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन को ‘‘दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’’ बताया।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है और उन जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं।यह सब करने के बावजूद वे हमारे आंदोलन को विफल नहीं कर पाएंगे। कल दिल्ली में और भी जोरदार संघर्ष होगा। विपक्ष एकजुट है और एक इकाई के रूप में साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबसे सशक्त संघर्ष है। यह देश के मतदाताओं के मतदान के अधिकार को बनाए रखने की लड़ाई है।’’ उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘भारत के सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और सभी संगठन साथ आ गए हैं। एक ऐसा संघर्ष हो रहा है, जिसे दूसरा स्वतंत्रता संग्राम कहा जा सकता है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किसलिए है? युद्ध के लिए। और यह युद्ध किसके साथ है? भारत के नागरिकों और आम लोगों के साथ।’’ उन्होंने दावा किया कि लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए दिल्ली में छात्रावासों और निजी आवासों पर छापे मारे जा रहे हैं। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि ट्रेनों को रद्द किए जाने से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करने वाले आम लोगों को परेशानी हुई है।

Check Also

10 को काक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से दिल्ली में हाई अलर्ट : दर्जनों ट्रेनें रद्द, कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे : दिल्ली में चप्पे पर फोर्स तैनात

THE CG NEWS नई दिल्ली। शनिवार 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!