- युवा नेता मनीष पांडेय पहले ही पीड़ित परिवार से पहले ही मिलकर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके
- भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अन्य भाजपा नेता ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की
- क्षेत्र की महिलाओं ने देवेंद्र यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पोस्टर लहराकर किया था प्रदर्शन
- अब जाकर विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम को पत्र लिखकर पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए निष्पक्ष व प्रभावी पैरवी जरूरी
THE CG NEWS
भिलाई। क्षेत्र में लगातार घटते जनाधार और क्षेत्रवासियों की लगातार उपेक्षा किये जाने के आरोपों से घिरे देवेंद्र यादव ने अब जाकर एक संवेदनशील मामले की सुध ली है। खुर्सीपार भिलाई में एक छोटी बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना के बाद भिलाई के युवा नेता मनीष पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अन्य भाजपा नेताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सभी भाजपा नेताओं ने पीड़ित बच्ची के घर जाकर परिजनों से मुलाकात भी की है।
भाजपा नेताओं के सक्रिय होने के दो दिन बाद विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले में सीएम को पत्र लिखा है।
देवेंद्र ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए योग्य और अनुभवी विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जा सके।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा है कि खुर्सीपार में बच्ची के साथ हुई गंभीर और संवेदनशील घटना ने पूरे भिलाई क्षेत्र के नागरिकों और परिवारों में आक्रोश और चिंता पैदा की है। इस तरह की घटनाएं समाज और कानून-व्यवस्था के प्रति भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
इस मामले में निष्पक्ष और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को विधि के अनुसार कठोर दंड दिलाया जा सके। विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष मुआवजा राशि प्रदान करने का आग्रह भी किया है। इस घटना के कारण पीड़ित परिवार को गहरे दुख और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहायता मिलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाए, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

