Breaking News

भूपेश ने पाटन में भरी हुंकार – तख्त बदल दो, ताज बदल दो, वोट चोरों का राज बदल दो

THE CG NEWS

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वोट चोरी के खिलाफ पाटन में बाइक रैली में शामिल हुए। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस भवन से SDM कार्यालय तक आयोजित बाइक रैली में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मताधिकार की आवाज बुलंद की है।

भूपेश ने तख्त बदल दो, ताज बदल दो, वोट चोरों का राज बदल दो! का नारा भी बुलंद किया। 

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जनता के वोट की ताकत से सरकारें बनती हैं और उस ताकत से खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Check Also

खुद को राहुल का करीबी बताने ये कैसी पैंतरेबाजी ???

THE CG NEWS भिलाई। स्टीलसिटी की राजनीति पिछले दो साल से गरमाई हुई है। भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!