Breaking News

सीजी के सीएम साय और एमपी के सीएम यादव की फिसली जुबान : भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

THE CG NEWS 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं की जुबान लगातार फिसलने पर निशाना साधा है। उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के बयान का वीडियो साझा किया।

वीडियो में भोपाल में 4 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जोश-जोश में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सामने ही ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ का नारा लगा दिया। हालांकि यादव ने तत्काल गलती सुधारते हुए ‘ जेपी नड्‌डा जिंदाबाद’ के नारे में बदल दिया।

इसी तरह भूपेश ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी वीडियो जारी किया है। वीडियो में साय कह रहे हैं कि – कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों की दुकानदारी बंद हो रही है।

एक्स पर वीडियो साझा करते हुए भूपेश ने लिखा कि राहुल गांधी के सामने सबकी लाइन और लेंथ बिगड़ गई है।

Check Also

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेड मास्टर, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

THE CG NEWS शासकीय कार्य अवधि के दौरान शराब के नशे की हालत में विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!